• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

5.2-magnitude quake jolts Iran, no fatalities - World News in Hindi

तेहरान। ईरान (Iran) के कोहगिलुये और बोयर-अहमद प्रांत के चोरम क्षेत्र में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता वाले भूकंप (Earthquake )के झटके महसूस किए गए। ईरान के भूकंप केंद्र ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 50.790 डिग्री पूर्वी देशांतर और 30.594 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर था।

भूकंप के झटके ईरान के खुजेस्तान प्रांत के उत्तरी शहरों में महसूस किए गए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पांच लोग घायल हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में घरों को नुकसान पहुंचा है।

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमों को इस क्षेत्र में भेजा है।

साथ ही, प्रभावित लोगों की मदद के लिए बचाव दल भी मौजूद हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5.2-magnitude quake jolts Iran, no fatalities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iran, earthquake, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved