• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वेनेजुएला की जेल में 29 कैदियों की मौत

29 prisoners die in Venezuela prison - World News in Hindi

काराकास। वेनेजुएला की एक जेल में हुई झड़प में 29 कैदियों की मौत हो गई और 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार को एकारिगुआ शहर के एक पुलिस लॉकअप में हुई। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव ऑस्कर वैलेरो ने मीडिया से कहा, "कैदियों ने भागने की कोशिशे की और गुटों के बीच लड़ाई हुई।"
उन्होंने यह भी कहा, "जब पुलिस ने कैदियों को भागने से रोका और मामले में बीच-बचाव किया तो कैदियों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिसमें 29 कैदी मारे गए।"
एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वैलेरो ने कहा कि कैदियों ने तीन ग्रेनेड फेंके, जिसमें 19 पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए।
एकारिगुआ के लॉकअप में अभी भी 350 से अधिक लोग ट्रायल का इंतजार कर रहे हैं।
एक स्वतंत्र एडवोकेसी ग्रुप द वेनेजुएलन प्रिजंस ऑब्जर्वेटरी (ओवीपी) ने देश की 30 जेलों में पुराने कैदियों की भीड़, भ्रष्टाचार और हिंसा के लिए आठ साल पहले बनाई गई न्याय और सेवा सुधार विभाग मंत्रालय को दोषी ठहराया है।
ओवीपी ने ट्विटर पर कहा, "एकारिगुआ में जो कुछ भी हुआ वह एक सामूहिक हत्या है।"
एक अन्य एनजीओ ने कहा कि यह झड़प उस वक्त शुरू हुई जब कैदी अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
ओवीपी के अनुसार, जेल में 35,562 कैदियों के रहने के स्थान पर करीब 55,000 लोग रहते हैं।
पिछले एक दशक में वेनेजुएला के जेलों के अंदर कई कैदियों की हिंसा में मौत हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-29 prisoners die in Venezuela prison
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: venezuela, prison, 29 prisoners killed, 19 policemen injured, world news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved