• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिलीपींस में 3 नौकाएं पलटीं, 25 मरे

25 killed as 3 boats capsize in Philippines - World News in Hindi

मनीला। फिलीपींस में खराब मौसम की वजह से तीन नौकाओं के पलट जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लापता हैं। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ब्रिगेडियर जनरल रेने पामुसपुसन ने कहा कि रविवार दोपहर तक इलोइलो शहर और गुइमारास प्रांत में भारी बारिश के बीच शनिवार रात हुए हादसों के बाद 25 शव बरामद किए गए हैं।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लापता लोगों को तलाशने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पलटने वाली नौका का नाम ची-ची है, और उस पर चालक दल के चार सदस्य और 43 यात्री सवार थे। वहीं केज्जियाह नामक नौका पर चालक दल के चार सदस्य और जेनी विंस पर चालक दल के चार सदस्य और 34 यात्री सवार थे।
आपातकालीन सेवाएं और रेड क्रॉस द्वारा बचाए गए 59 लोगों की देखरेख की जा रही है।
फिलीपींस में हर साल खराब मौसम की वजह से समुद्री हलचल के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो जाती है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-25 killed as 3 boats capsize in Philippines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boats capsize, philippines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved