• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कनाडा में लू के थपेड़ों ने 233 लोगों की जान ली

233 people die in Canada amid heatwave - World News in Hindi

ओटावा| कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में भीषण गर्मी के बीच कम से कम 233 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 25 जून से देश के पश्चिमी क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ गर्मी शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को स्थानीय मीडिया रिपोटरें के हवाले से कहा कि इतनी देर तक लू का रहना और कनाडा में इतना गर्म होना इतिहास में पूरी तरह से अभूतपूर्व है। वैंकूवर में होटल सोमवार को पूरी तरह से बुक हो गए थे, जिस कारण स्थानीय लोग भागने के लिए बेताब थे।
मेट्रो वैंकूवर की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने गर्मी की लहर के बाद से अचानक हुई 100 से अधिक मौतों को दर्ज किया है।
पश्चिमी कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के शहरों ने कम से कम 59 साल के पिछले तापमान रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें लिटन भी शामिल है, जहां राष्ट्रव्यापी रिकॉर्ड स्थापित किए गए हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर जॉन होर्गन ने कहा कि प्रांत ने अब तक का सबसे गर्म सप्ताह अनुभव किया है, जिसके कारण परिवारों और समुदायों के लिए विनाशकारी परिणाम हुए हैं।
गर्मी से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ क्षेत्रों का कहना है कि उन्होंने अचानक मौत की घटनाओं के बारे में सुना है, लेकिन अभी तक संख्या का मिलान नहीं किया है।
देश में लू अब पूर्व दिशा की ओर बढ़ रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-233 people die in Canada amid heatwave
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 233 people, die, canada, amid, heatwave\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved