• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंदन में 2 सिख गुटों में खूनी संघर्ष, 3 लोगों की मौत

2 Sikh factions clash in London, 3 dead - World News in Hindi

लंदन। लंदन में रविवार रात 2 सिख गुटों की झड़प में समुदाय के 3 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में लंदन पुलिस ने सोमवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि 2 गुटों में झड़प की वजह से 3 लोगों की मौत हुई है। मेल ऑनलाइन के मुताबिक इस मामले में हत्या के संदिग्ध के तौर पर 29 और 39 वर्षीय 2 सिख युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पूर्वी लंदन के इलफोर्ड में सेवन किंग्स रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। 3 अज्ञात मृतकों की उम्र 20 से 30 के बीच है। उन पर चाकुओं से हमला किया गया था और वारदातस्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड के भयानक दृश्य सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं, जिसमें एक मृतक को खून से लथपथ स्टेशन के नजदीक सीढ़ियों के नीचे पड़ा था।
स्टेशन के नजदीक स्थित एक टैक्सी कंपनी के मालिक ने कहा कि एक आदमी अपने घर से खून लथपथ अवस्था में बाहर निकला और मदद की गुहार लगा रहा था। जांच एजेंसी तिहरा हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 Sikh factions clash in London, 3 dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bloody clash between 2 sikh factions in dan, seven kings railway station in ilford, london, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved