• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माउंट एवरेस्ट पर फंसे 15 भारतीय, ट्वीट कर विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

15 Indians stranded on Mount Everest, tweeted help sought from Foreign Ministry - World News in Hindi

काठमांडू। एवरेस्ट पर फंसे 15 भारतीयों के एक समूह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्विटर पर मदद मांगी है। ये भारतीय बीते 3 दिन से एवरेस्ट इलाके में फंसे हैं। दरअसल खराब मौसम की वजह से इन सभी की फ्लाइट कैंसल हो गई जिसके बाद इन लोगों के पास बाहर निकलने का रास्ता नहीं बचा। ट्वीट देखने के बाद सुषमा ने नेपाल में भारत के राजदूत मनजीव सिंह पुरी से इस मामले को देखने के लिए कहा है। सर्जन ने किया सुषमा और विदेश मंत्रालय को ट्वीट अमित ठाढानी नाम के एक सर्जन ने शनिवार को सुषमा स्वराज और विदेश मंत्रालय को ट्वीट करते हुए लिखा, हम लूकला में बीते 2 दिन से फंसे हैं। क्या आप हमारी मदद कर सकते हैं? हम करीब 15 भारतीय यहां से सुरक्षित निकलने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय दूतावास से संपर्क किया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
सुरक्षित निकालने के लिए कोशिश जारी
ट्वीट में अमित ने यह भी बताया कि उन लोगों ने काठमांडू से लुकला जाने के लिए 200 डॉलर प्रति व्यक्ति के लिए भुगतान किए थे। सुषमा के निर्देश के बाद नेपाल में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15 Indians stranded on Mount Everest, tweeted help sought from Foreign Ministry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian faureign minister, sushma swaraj, mount everest, nepal, kathmandu, काठमांडू, एवरेस्ट, फंसे 15 भारतीयों, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, ट्विटर, भारतीय, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved