• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आज से योगी राज की शुरूआत, 22 कैबिनेट मंत्रियों संग 46 मंत्री टीम में मौजूद

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में रविवार से योगी राज की शुरुआत हो गई है | गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के सीएम के तौर पर शपथ ली है | उनके साथ दो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी शपथ ली है | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यहां स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


चलिए आपको बताते है कौन कौन मंत्री बना है....

कैबिनेट मंत्री -सूर्य प्रताप शाही,सुरेश खन्ना,स्वामी प्रसाद मौर्य,सतीश महाना,राजेश अग्रवाल,रीता बहुगुणा जोशी,दारा सिंह चौहान,धर्मपाल सिंह,एस. पी. सिंह बघेल,सत्यदेव पचौरी,रमापति शास्त्री,जय प्रकाश सिंह,बृजेश पाठक,ओम प्रकाश राजभर,लक्ष्मी नारायण चौधरी,चेतन चौहान,श्रीकांत शर्मा,सिद्धार्थ नाथ सिंह,मुकुट बिहारी वर्मा,आशुतोष टंडन,नंद गोपाल गुप्ता नंदी बने हैं।


वहीं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार -अनुपमा जायसवाल,सुरेश राणा,उपेंद्र तिवारी,महेंद्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह,भूपेंद्र सिंह चौधरी,धरम सिंह सैनी,स्वाति सिंह,अनिल राजभर बने हैं।

इसके अलावा राज्य मंत्री बनाए गए उनके नाम है -गुलाब देवी,बलदेव औलख,अतुल गर्ग,संदीप सिंह,मोहसिन रजा,अर्चना पाण्डे,रणवेंद्र प्रताप सिंह (घुन्नी सिंह),मन्नु कोरी,ज्ञानेंद्र सिंह,जय प्रकाश निषाद,गिरीश यादव,संगीता बलवंत,नीलकंठ तिवारी,जयकुमार सिंह जैकी,सुरेश पासी बनाए गए हैं।


इससे पहले शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-yogi Adityanath next cm of up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, next cm of up, lucknow, pm narender modi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved