• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुस्लिम विरोधी ट्वीट पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ है ट्विटर

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बार फिर पक्ष लेते हुए ट्विटर ने अपने पिछले स्पष्टीकरण को वापस ले लिया है कि उसने ट्रंप के ट्वीट को क्यों नहीं हटाया जिसमें मुस्लिम विरोधी ग्राफिक वीडियो भी शामिल हैं। ट्रंप ने इस सप्ताह धुर दक्षिणपंथी ब्रिटिश नेता जेडा फ्रेजर द्वारा ट्वीट किए वीडियो को रिट्वीट किया था, जो मुस्लिमों के हिंसक कृत्यों को दिखाने के मकसद से किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस तरह की ‘घृणित’ चीजों को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप को ‘गलत’ कहा था।
ट्रंप ने जवाब देते हुए मे से कहा कि उन्हें इसके बजाय आतंकवाद पर ध्यान देना चाहिए और कहा ‘‘हम बस अच्छा कर रहे हैं।’’
बाद में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने ट्वीट किया, ‘‘हम गलती से गलत कारण का उल्लेख करते हैं कि (क्यों) हमने इस हफ्ते की शुरुआत में वीडियो को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। हम अभी भी हमारी सभी मौजूदा नीतियों की समंीक्षा कर रहे हैं।’’
अब ट्विटर की ट्रस्ट एवं सेफ्टी टीम के ट्वीट में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कहा गया है कि हमारी वर्तमान मीडिया नीति के आधार पर ट्विटर पर वीडियो को मंजूरी मिली है।
सितंबर में ट्विटर ने ट्रंप के उत्तर कोरिया के बारे में उस विवादित ट्वीट को नहीं हटाया था, जो स्पष्ट रूप से उसी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Twitter has a new reason for why it did not delete Trump anti-Muslim retweets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: twitter, trump anti-muslim retweets, twitter ceo jack dorsey, white house, president donald trump, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved