• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अंग्रेजों से लड़ते हुए ‘ऐतिहासिक मृत्यु’ को प्राप्त हुए थे टीपू सुल्तान :राष्ट्रपति

बेंगलुरु। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को टीपू सुल्तान की सराहना करते हुए कहा कि मैसूर के शासक अंग्रेजों से लड़ते हुए ‘ऐतिहासिक मृत्यु’ को प्राप्त हुए थे। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने टीपू को ‘क्रूर हत्यारा और सामूहिक दुष्कर्मी’ बताया था। कोविंद ने कर्नाटक विधानसभा के भवन विधान सौध के हीरक जयंती (60 वर्ष पूरे होन पर) समारोह के अवसर पर कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते हुए ऐतिहासिक मृत्यु को प्राप्त हुए थे। वह मैसूर रॉकेट के विकास के अग्रदूत थे।’’ राष्ट्रपति ने राज्य व देश के निर्माण में मैसूर और कर्नाटक के पूर्व शासकों, सैनिकों, राजनीतिज्ञों और वैज्ञानिकों के योगदान को सराहा। इसी क्रम में कोविंद ने टीपू के बारे में जैसे ही बोला, पूरे सदन ने इसका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने टीपू सुल्तान को ‘क्रूर हत्यारा, नीच कट्टरपंथी और सामूहिक दुष्कर्मी’ बताया था। राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य में 10 नवम्बर को टीपू जयंती मनाएगी। हेगड़े ने राज्य सरकार से इस समारोह में निमंत्रित लोगों की सूची में उन्हें शामिल नहीं करने के लिए कहा था। राष्ट्रपति द्वारा टीपू को सराहने का बयान भाजपा के गले नहीं उतरा है। भाजपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति को ‘जबरदस्ती’ टीपू सुल्तान पर बोलने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tipu Sultan died historic death fighting British: President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president, ramnath kovind, tipu sultan, fight against british, tipu sultan died historic death fighting british, vajramahothsava, diamond jubilee celebrations, vidhana soudha, karnataka legislative assembly, bangalore, karnataka, governor of karnataka, vajubhai rudabhai vala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved