• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SC से बड़ी राहत, CM नीतीश को अयोग्य बताने वाली याचिका खारिज

Supreme Court dismisses PIL against Bihar CM Nitish Kumar - India News in Hindi

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कुमार को अयोग्य साबित करने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया कि इस याचिका में कोई तत्व नजर नहीं आया। आपको बता दें कि एडवोकेट एम एल शर्मा की ओर ये दायर याचिका में नीतीश पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने चुनावी शपथपत्र में 1991 में हत्या मामले में दर्ज एफआईआर को उजागर नहीं किया और इसे चुनाव आयोग की नजर से गुप्त रखा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोमवार को इस मामले पर सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने नीतीश कुमार को बड़ी राहत देते हुए अयोग्य साबित करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली के वकील एमएल शर्मा ने नीतीश के खिलाफ आपराधिक मामले की याचिका दायर की है। उन्होंने मांग की है कि बिहार के मुख्यमंत्री को विधान पार्षद पद से अयोग्य घोषित कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने 2004 और 2012 में चुनावी दस्तावेज जमा कराते समय आपराधिक जानकारी छुपाई। याचिका में आगे दावा किया गया कि नीतीश ने अपने कार्यकाल की संवैधानिक ताकत के चलते 1991 के बाद से ही गैर जमानती अपराध में जमानत तक नहीं ली और साथ ही 17 साल बाद मामले में पुलिस से क्लोजर रिपोर्ट भी फाइल करवा ली। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जांच का आदेश देने की मांग भी याचिका में की गई है। वकील ने याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह इस तरह का आदेश जारी करे कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर या आपराधिक मामला दर्ज है तो वह किसी भी संवैधानिक पद पर ना बैठ पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Supreme Court dismisses PIL against Bihar CM Nitish Kumar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supreme court, bihar cm, nitish kumar, legislative membership, bihar chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved