• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल टीम का ट्रायल 20 को

state-level junior football team Trial on 20 March - Una News in Hindi

ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा डॉ. बीसी रॉय फुटबॉल ट्रॉफी के लिए प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम का चयन सोमवार को फुटबॉल ग्राउंड खड्ड में करवाया जा रहा है। यह जानकारी संघ के प्रवक्ता सत्यदेव शर्मा ने दी। सत्यदेव शर्मा ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी 20 मार्च को सुबह 11 बजे रिपोर्ट कर सकते हैं। सिलेक्शन ट्रायल के बाद चुनी गई टीम का कोचिंग कैंप 21 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल में जनवरी 1999 और 2000 के बाद जन्में खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद या पंचायत के सचिव द्वारा प्रमाणित किया हुआ सर्टिफिकेट ही प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य कोई भी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 300 रुपये शुल्क अदा करना होगा। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने सभी जिला फुटबॉल संघ के प्रधान और सचिवों से अपन-अपने जिलों से बेहतर व योग्य खिलाड़ी भेजने का आह्वान किया है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश टीम के सिलेक्शन के लिए अनुभवी लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी सुरेश मान, अमित दत्ता, वीरेंद्र सेन, रोशन खान, मुनीष पंजुल और नरेश सिंह राणा को शामिल किया गया है। सिलेक्शन कमेटी का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होगा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-state-level junior football team Trial on 20 March
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: junior football team, trial match, football match, hindi news, auto news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved