• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आध्यात्म और धर्म दोनों अलग:मोदी

spirituality and religion are different, says PM modi - Delhi News in Hindi

नयी दिल्ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आध्यात्म भारत की ताकत है और दुर्भाग्य से कुछ लोग इसे धर्म से जोड देते हैं। भारत योगदा सत्संग समाज-वाईएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आध्यात्म की यात्रा की दिशा में योग पहला कदम है । मोदी ने कहा कि विश्व भारत की तुलना उसकी आबादी, जीडीपी या रोजगार दर के आधार पर करता है लेकिन दुनिया ने भारत के अध्यात्म को न कभी जाना और न ही उसे मान्यता दी। उन्होंने कहा,आध्यात्म भारत की ताकत है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग आध्यात्म को धर्म से जोड देते हैं। आध्यात्म और धर्म दोनों एक दूसरे से अलग हैं। प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में योगी परमहंस की प्रशंसा की जो अपने संदेश के प्रसार के लिए भारत से बाहर गए लेकिन सदैव भारत से जुडे रहे। मोदी ने इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के शब्दों का स्मरण किया जिसमें उन्होंने महसूस किया था कि आध्यात्म भारम की ताकत है और यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के आध्यात्म को हमारे साधु, संतों ने मजबूती प्रदान की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया। उल्लेखनीय है कि परमहंस ने 1917 में वाईएसएस की स्थापना की थी।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

यह भी पढ़े

Web Title-spirituality and religion are different, says PM modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spirituality, religion, different, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved