• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीन की भारत को नसीहत, सिक्किम से सेना हटाओ, समझौते का सवाल नहीं

नई दिल्ली। सिक्किम से लगती सीमा पर करीब एक महीने से भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने है। सीमा पर बढ़ते तनाव की बीच दोनों देशों के बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। अब चीन का कहना है कि जब तक भारतीय सेना पीछे नहीं हटती तब तक किसी भी बातचीत का सवाल ही नहीं है। चीन ने इस विवाद को गंभीर बताते हुए सुलझाने की जिम्मेदारी भारत पर डाल दी। चीन ने मंगलवार को इस मुद्दे पर भारत के साथ समझौते की गुंजाइश से साफ इनकार कर दिया है। भारत में चीन के राजदूत लू झाओहुई ने मंगलवार को कहा है कि यह भारत के रुख पर निर्भर करेगा कि सैन्य विकल्प का इस्तेमाल होगा या नहीं। चीन ने सैन्य गतिरोध को लेकर समझौते की गुंजाइश से इनकार करते हुए गंभीर स्थिति को सुलझाने का जिम्मा नई दिल्ली पर डाल दिया है। भारत में चीन के राजदूत लू झाओहुई ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि गेंद भारत के पाले में है और यह भारत को तय करना है कि किन विकल्पों को अपनाकर इस गतिरोध को खत्म किया जा सकता है। चीन के सरकारी मीडिया और थिंक टैंक की युद्ध के विकल्प को लेकर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कई विकल्पों के बारे में बातें हो रही हैं। यह आपकी सरकार की नीति पर निर्भर करता है। इससे पहले चीन के सरकारी मीडिया और थिंक टैंक ने कहा था कि इस विवाद से अगर उचित तरीके से नहीं निपटा गया तो इससे युद्ध छिड़ सकता है। राजनयिक ने कहा कि चीन सरकार इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट है कि वह स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान चाहती है और इसके लिए इलाके से भारतीय सैनिकों की वापसी पूर्व शर्त है। झाओहुई ने कहा, भारतीय सैनिकों की बिना शर्त भारतीय सीमा में वापसी पहली प्राथमिकता है। चीन और भारत के बीच किसी भी सार्थक बातचीत के लिए यह पूर्व शर्त है। आपको बात दें कि बता दें कि डोकलाम में चीन द्वारा सडक़ बनाने की कोशिश के बाद भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले 19 दिनों से तनातनी चल रही है। डोका ला उस इलाके का भारतीय नाम है जिसे भूटान डोकलाम कहता है। चीन का दावा है कि यह उसके डोंगलांग इलाके का हिस्सा है। विवाद को हल करने के लिए चीन और भूटान के बीच बातचीत चल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikkim standoff: China says situation grave, no scope for compromise with India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india china dispute, indian army, sikkim, china, china ambassador, india, luo zhaohui, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved