• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में पहुंचीं सोनिया, लेकिन PM मोदी ने बनाई दूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आखिरी इफ्तार पार्टी दी। राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद सहित कई दूसरे नेता मौजूद थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इफ्तार पार्टी से दूरी बनाए रखी। एक आरटीआई में यह जानकारी सामने आई है कि नरेंद्र मोदी 2014 से पीएम बनने के बाद किसी भी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। वैसे मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही है कि अगले कुछ सालों तक अब शायद ही राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी हो। इस आशंका की वजह बीजेपी के मौजूदा नेताओं का इतिहास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के उलट अपने तीन साल के कार्यकाल में रमजान में कोई इफ्तार पार्टी नहीं की है। कई अन्य बीजेपी नेता और मंत्री भी इफ्तार पार्टी से बचते रहे हैं। आपको बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाया है। अगर कोविंद राष्ट्रपति बनते हैं, तो शायद अगले कुछ सालों तक के लिए राष्ट्रपति भवन में इफ्तार पार्टी मुश्किल ही हो। योगी भी इफ्तार पार्टी से रहे दूर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-President Pranab Mukherjee hosts Iftar party at Rashtrapati Bhavan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president, pranab mukherjee, hosts, iftar party, rashtrapati bhavan, pm narendra modi, sonia gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved