• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

PM बनने के बाद अपने पहले दौरे में मालदीव की यात्रा पर जाएंगे मोदी!

PM Narendra Modi likely to visit Maldives on 7-8 June : Sources - India News in Hindi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विदेश दौरें पर जा सकते है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने के प्रारंभ में मालदीव की यात्रा पर जा सकते हैं। यह पीएम मोदी कि पहली द्विपक्षीय यात्रा हो सकती है। वहीं मालदीव की मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यह यात्रा 7-8 जून को हो सकती है। पिछले वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के सरकार बनने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। मोदी नवंबर में सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने मालदीव गए थे जो इस द्वीप राष्ट्र के महत्व को दर्शाता है। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मार्च में मालदीव की यात्रा पर गई थी। यह पिछले वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के सरकार बनने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। साल 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली यात्रा पर भूटान गए थे। मालदीव पर काफी समय से चीन अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा था कि भारत के लोगों ने बीजेपीनीत सरकार में मजबूत विश्वास जताया है। मैं संबंध को और बढ़ाना चाहता हूं। बता दें कि नरेंद्र मोदी 30 मई की शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Narendra Modi likely to visit Maldives on 7-8 June : Sources
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, visit maldives on 7-8 june, india news, india news in hindi, world news, world news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved