• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Howdy Modi : 'हाउडी मोदी' में Article 370 पर संदेश देने के लिए PM मोदी ने खेला मास्टरस्ट्रोक

नई दिल्ली/ह्यूस्टन। यह रणनीतिक रूप से एक मास्टरस्ट्रोक था, जिसके तहत 50,000 भारतवंशियों की मौजूदगी ने भारतीय संसद के उस कदम का समर्थन किया, जिसके तहत कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया गया था। इस कदम को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला, जिन्होंने आतंकवाद से लड़ाई का दृढ़ संकल्प लिया है। इस रणनीति में अप्रत्यक्ष तौर पर पाकिस्तान का भी जिक्र था। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी दर्शकों के लिए लाइव हुए। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बड़ी संख्या में निर्वाचित अमेरिकी अधिकारी, गवर्नर, सीनेटर व रिप्रजेंटेटिव भी शामिल हुए। इसमें डेमोक्रेट व रिपब्लिकन शामिल रहे। रिपब्लिकन ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने का मजबूती से समर्थन किया है। मोदी ने अपनी सरकार के विकास के कदमों का हवाला दिया। उन्होंने प्रभावी रूप से आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान व इसके कश्मीर पर जुनून को लेकर निशाना साधा। मोदी एक कुशल वक्ता हैं, और उन्होंने कहा, 'अबकी बार ट्रंप सरकार'। ऐसा कहकर उन्होंने न सिर्फ 'हाउडी मोदी' आयोजन में शामिल भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया, बल्कि पूरे अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय को आगामी चुनाव में ट्रंप को वोट देने के लिए प्रेरित भी किया।
रविवार को समारोह में अपने पहले भाषण में राष्ट्रपति ट्रंप का मंच पर स्वागत करते हुए मोदी ने दोनों नेताओं व दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता को उजागर किया। वह उनकी प्रशंसा में भावुक हो गए। उन्होंने ट्रंप की 'मेरे मित्र, भारत के मित्र, अमेरिका के महान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप' कह कर तारीफ की और उनकी हाउडी मोदी कार्यक्रम में उपस्थिति को 'असाधारण व अभूतपूर्व' बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi masterful use of Howdy Modi to give message on Article 370, attack Pak on terror
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: howdy modi, howdy modi event, india news, india news in hindi, congress, bjp, hindi news, news in hindi, pm narendra modi in housaton, article 370, article 370 remark at howdy modi event, us president donald trump, donald trump, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved