• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के विरार में बड़ा हादसा - रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Major accident in Virar, Maharashtra - India News in Hindi

विरार,। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व इलाके में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का बुधवार सुबह एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, इमारत का एक हिस्सा बगल की चॉल पर गिर गया, जिसके चलते चॉल में रह रहे कई लोग मलबे में दब गए। इससे पास की एक और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वसई विरार शहर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत ने आईएएनएस को बताया कि इमारत का आधा हिस्सा ढह गया था। इसमें लगभग 12 फ्लैट थे। रात से रेस्क्यू टीम काम कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका की टीमें, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से 6 लोग घायल हैं और उन्हें विरार व नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वसई-विरार शहर महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गिल्सन घोन्साल्वीस ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:35 बजे हुई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, फायर ब्रिगेड, और आपदा प्रबंधन दल ने तुरंत युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर विरार और नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घोन्साल्वीस ने कहा, "मलबे में कितने लोग फंसे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।"
स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की पुरानी स्थिति और संरचनात्मक कमजोरी इस हादसे का कारण हो सकती है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major accident in Virar, Maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident in maharashtra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved