• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

50 दिनों में सबसे कम कोविड मामले सामने आए, मौत का आंकडा 3 हजार के नीचे पहुंचा

Lowest Covid cases in 50 days as deaths dip below 3K - India News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,27,510 नए संक्रमण सामने आए हैं। यह 50 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान 2,795 और लोगों की मौत हो गई है। 8 अप्रैल के बाद रिपोर्ट किए गए ताजा संक्रमण की यह सबसे कम संख्या है, जब भारत में 1,31,968 मामले दर्ज किए गए, जबकि 7 अप्रैल को भारत में 1,26,789 नए मामले सामने आए थे। 26 अप्रैल के बाद पहली बार मृत्यु भी 3,000 अंक से नीचे आ गई, जब देश में 2,771 मौतें हुईं है।
अधिकांश मेट्रो शहर अभी भी कोरोना की लहर से जूझ रहे हैं, हालांकि मुंबई और दिल्ली ने इस बढ़त को रोक दिया है।
47 दिनों में पहली बार दिल्ली में शनिवार को 100 से कम मामले सामने आए। आंध्र प्रदेश ने रविवार को रिकवरी ने 15 लाख का आंकड़ा पार कर लिया।
भारत में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या अब 2,81,75,044 है, जिसमें 18,95,520 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,31,895 मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,55,287 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जिससे अब तक कोविड मामलों में कुल 2,59,47,629 डिस्चार्ज हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 21,60,46,638 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 27,80,058 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 31 मई तक कोविड 19 के 34,67,92,257 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,25,374 नमूनों की सोमवार को जांच की गई।
पिछले तीन हफ्तों में, भारत में 75,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई थी। इस प्रकार अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।
इससे पहले 12 जनवरी को अमेरिका में 4,468 और ब्राजील में 6 अप्रैल को 4,211 मौतें हुई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lowest Covid cases in 50 days as deaths dip below 3K
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lowest covid cases in 50 days as deaths dip below 3k, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved