• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार नंबर जरूरी, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

नई दिल्ली। अब पैन कार्ड बनवाने के लिए भी आधार या एनरोलमेंट नंबर जरूरी होगा। इसके अलावा आधार को पैन से लिंक करना भी जरूरी होगा। यह नियम 1 जुलाई से लागू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को उन नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके मुताबिक आयकर रिटर्न भरने वाले सभी करदाताओं को आधार संख्या को स्थायी खाता संख्या (पैन) से जोडऩा अनिवार्य होगा। 27 जून को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी करदाता, जिन्हें पैन मिल चुका है, उन्हें आयकर अधिकारियों को अपना आधार संख्या बताना होगा, ताकि पैन और आधार दोनों को जोड़ा जा सके। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है, एक जुलाई, 2017 तक जिन्हें भी पैन मिल चुका है, और जिनके पास आधार संख्या है या वे आधार संख्या प्राप्त करने के पात्र हैं, उन्हें आयकर अधिकारियों को अपना आधार संख्या बताना होगा, ताकि आधार संख्या और पैन को जोड़ा जा सके। सीबीडीटी ने कहा कि एक जुलाई, 2017 से प्रत्येक व्यक्ति जो आधार पाने के पात्र हैं, उन्हें आयकर दाखिल करने और पैन के लिए आवेदन करने को लेकर अपना आधार संख्या या आधार पंजीकरण आईडी नंबर देना होगा। अधिसूचना के मुताबिक, अगर आधार संख्या आवंटित नहीं हुआ है, तो आधार आवेदन पत्र का पंजीकरण आईडी नंबर देना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Linking Aadhaar number with PAN card a must from July 1, govt notifies rules
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi government, notifies rules, july 1, linking, aadhaar number, pan card, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved