चंडीगढ़।
हरियाणा में भाजपा के असंतुष्ट विधायकों की गतिविधियां रंग दिखाने लगी है।
खट्टर कैबिनेट में जल्द बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सीएम मनोहरलाल के
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद गतिविधियां तेज हाे गई हैं।
मुख्यमंत्री मनाेहरलाल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा से लौटते ही
सोमवार को दिल्ली पहुंचे अौर वहां काफी व्यस्त रहे। वह राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ के कार्यालय गए अौर सर सह कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल से
मिले। बताया जाता है कि इसमें नाराज विधायकों के मामले सहित कई मद्दे पर
चर्चा हुई। इसके बाद राज्य कैबिनेट में बदलाव के संकेत मिले हैं।
मुख्यमंत्री
ने सोमवार सुबह संघ मुख्यालय झंडेवालान में आरएसएस के सरसह कार्यवाह डा.
कृष्ण गोपाल समेत कई नेताओं के साथ मुलाकात की। पिछले काफी दिनों से
मुख्यमंत्री की डा. कृष्ण गोपाल से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इस मुलाकात
के बाद भाजपा के सियासी माहौल में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैैं और
कयासबाजी का दौर शुरू हाे गया है।
मुख्यमंत्री आरएसएस मुख्यालय में
काफी देर रहे। मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से सर सह कार्यवाह से मुलाकात की
कोशिश में थे, लेकिन व्यस्तताओं के चलते यह मुलाकात नहीं हो पा रही थी।
बताया जाता है कि इस मुलाकात में तमाम मसलों पर लंबी बातचीत हुई।
बताया
जाता है कि डा. कृष्ण गोपाल से मुलाकात में विधायकों की नाराजगी की वजह
पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डा. कृष्ण गोपाल को ढ़ाई साल में सरकार के
कामकाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का पूरा
रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
सर सह कार्यवाह ने मंत्रियों के कामकाज के
बारे में मुख्यमंत्री से पूरी रिपोर्ट लेने की सूचना है। इससे मौजूदा
मंत्री समूह और मंत्रियों के कामकाज में बदलाव के कयास से भी जोड़कर देखा
जा रहा है। मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत भी हैं। यदि बदलाव हुआ तो अप्रैल
में संभव है। डा. कृष्ण गोपाल ने मुख्यमंत्री को विधायकों की मांग के
अनुरूप अच्छे नतीजे नहीं दे पाने वाले अधिकारियों पर भी सख्त रवैया अपनाने
की सलाह दी।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope