• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंदन में छिपा है PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी, CBI ने प्रत्यर्पण की दी अर्जी

Interpol Confirms Nirav Modis Presence in the UK: CBI - India News in Hindi

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपी और देश छोडकर फरार हुए नीरव मोदी के लंदन में होने की खबर है। नीरव मोदी के यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने उनके देश में मौजूद होने की पुष्टि की है। सीबीआई ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की अर्जी यूके को भेज दी है। नीरव के मामा मेहुल चोकसी पर भी इस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। सीबीआई ने नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जमा किया है। जुलाई में इंटरपोल ने नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके तहत 192 देशों को कहा गया था अगर नीरव मोदी उनके यहां है तो उसे गिरफ्तार कर भारत भेजा जाए। घोटाले का खुलासा होने के बाद ही नीरव मोदी कई बार अपना ठिकाना बदल चुका है। पिछले दिनों पता चला था कि उसने सिंगापुर की नागरिकता के लिए आवेदन किया है। हालाकि सिंगापुर ने उसे नागरिकता देने से मना कर दिया था। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर फर्जी लेटर ऑफ अं‍डरटेकिंग (एलओयू) के जरिए पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। इनके खिलाफ सीबीआई, ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं और इनके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही हैं।
सीबीआई ने पीएनबी घोटाले में इस साल फरवरी में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसका खुलासा होने से पहले ही दोनों देश से फरार हो गए थे।
मेहुल चौकसी इस समय एंटीगुआ में है और उसने निवेश के सहारे वहां की नागरिकता हासिल कर ली है। इस बीच भारतीय अधिकारी मेहुल के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Interpol Confirms Nirav Modis Presence in the UK: CBI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirav modi presence in the uk, cbi, interpol confirms, नीरव मोदी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved