नई दिल्ली। खुफिया रणनीति की कला में भारत का तंत्र बहुत अच्छा है। भारत की तरफ से श्रीलंका को दी गई खुफिया जानकारी से यह स्पष्ट हुआ है कि भारत इस तरह की विशेषज्ञता में शीर्ष पर है। यह अलग बात है कि श्रीलंका भारत द्वारा दी गई जानकारी का इस्तेमाल नहीं कर पाया।
भारत कुछ समय से नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) पर नजर रख रहा है। नई दिल्ली ने ईस्टर संडे को हुए आत्मघाती हमले से पहले के कुछ दिनों के दौरान बड़ी तत्परता से कार्रवाई योग्य जानकारियां श्रीलंका को मुहैया कराई थीं। और यह भारत में गिरफ्तार एक आईएसआईएस संदिग्ध से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी से संभव हो पाया था।
श्रीलंका सरकार को भी एक चेतावनी मिली थी कि कैथोलिक चर्चो को निशाना बनाया जा सकता है। संदिग्ध ने भारतीय जांचकर्ताताओं को जहरान हाशमी का नाम बताया था, जिसने प्रशिक्षण लिया था और वह श्रीलंका के एक चरमपंथी समूह से जुड़ा हुआ था, जिसे इस हमले के लिए जिम्मेदार माना गया। जहरान हाशमी को उस एक वीडियो में पहचाना गया, जिसे आईएसआईएस ने जारी किया था। आईएसआईएस ने ही ईस्टर संडे के जनसंहार की जिम्मेदारी ली थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईएएनएस ने श्रीलंका के एक नए आतंक केंद्र के रूप में उभरने के पीछे के कारण जानने के लिए कई शीर्ष खुफिया अधिकारियों और विशेषज्ञों से मुलाकात की। इस दौरान लश्कर की एक बहुत बड़ी और गहरी साजिश का खुलासा हुआ, जो पिछले कम से कम 14 वर्षो से चल रही थी, जिससे पता चलता है कि लश्कर-ए-तैयबा ने भारत को घेरने की रणनीति के तहत इन वर्षो के दौरान श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव और यहां तक कि मलेशिया में भी कितना और किस तरह निवेश किया।
भारतीय खुफिया तंत्र इसके प्रति सतर्क रहा है और उसने श्रीलंका और अन्य पड़ोसी देशों से पनपते इस तरह के आतंकी खतरे से निपटने के लिए अपने सभी कौशल और जमीनी स्तर की जानकारियों का इस्तेमाल किया। यहां इस बात को स्थापित किए जाने की जरूरत है कि आईएसआई सी विंग और लश्कर जिहाद के मामले में सिक्के के दो पहलू हैं।
आईएसआई श्रीलंका में बेरोजगार मुस्लिम युवकों को कट्टरपंथी बनाने के लिए और उन्हें एनटीजे से जोड़ने के लिए इदारा खिदमत-ए-खलक (आईकेके) को एक औजार के रूप में इस्तेमाल करता रहा है। इसके समानांतर भारत ने तमिलनाडु और केरल में एनटीजे के सदस्यों की मजबूत उपस्थिति के कारण इन राज्यों में अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है।
आईएसआई और एक खलीफा स्थापित करने की इसकी जहरीली विचार प्रक्रिया के उदय को श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव में कुछ लोगों का समर्थन मिला। कम से कम 200-250 मालदीव के नागरिकों ने सीरिया जैसे संकटग्रस्त स्थानों पर आईएस के लिए लड़ाई लड़ी थी और यही लोग यमन गए, जहां उन्हें और प्रशिक्षण दिया गया, तथा उसके बाद उन्हें कभी माली और कभी चाड में या फिर कभी इराक और सीरिया में आईएस के झंडे तले लड़ने के लिए भेजा गया।
टोक्यो स्थित एक ऑनलाइन पत्रिका 'द डिप्लोमेट' ने यह कहते हुए इस तथ्य को सत्यापित किया है कि पूर्व एफबीआई एजेंट से कॉन्ट्रैक्टर बने अली सौफान द्वारा संचालित एक निजी खुफिया एजेंसी, सौफान ग्रुप द्वारा दिसंबर 2015 में जारी एक रपट में उन विदेशी लड़ाकों की संख्या दी गई है, जिन्होंने स्वेच्छा से सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ा था। सूची में शामिल चार दक्षिण एशियाई देशों -मलेशिया, पाकिस्तान, भारत, और मालदीव- ने उनमें से 293 लड़ाके भेजे हैं।
श्रीलंका हिंद महासागर का एक ऐसा देश है, जिसने अपने यहां सलाफिस्ट प्रवृत्ति की तरफ झुकाव रखने वाले कट्टरपंथी इस्लाम के उदय का मौका देकर विश्लेषकों मीडिया को अचरज में डाल दिया।
भारत श्रीलंका में इस्लामिक आतंकवाद पर नजर रखे हुए है, जो 2004 से इसके लिए एक उर्वर जमीन रही है। इस देश में इस्लामिक कट्टरवाद के उदय का मुख्य कारण हर जगह लश्कर-ए-तैयबा की उपस्थिति रही है। सियालकोट निवासी लश्कर के मुजामिल भट के नेतृत्व वाले एक विशेष समूह और उसके समर्थकों ने बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका में 2005 और 2007 के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू की, ताकि भारत को घेरने और अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में इस जमीन का इस्तेमाल किया जा सके।
मुजामिल भट 26/11 का एक साजिशकर्ता है और कथित रूप चिट्टीसिंघपोरा जनसंहार की साजिश भी उसी ने रची थी।
एफबीआई ने अपने 26/11 के आरोपपत्र में भट का नाम डी के रूप में दर्ज किया था, जिसे लश्कर का एक प्रमुख सैन्य कमांडर कहा गया था, जो तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के मार्च, 2000 में भारत दौरे के पहले जम्मू एवं कश्मीर के चिट्टीसिंघपोरा जनसंहार में शामिल था।
एफबीआई ने शिकागो की एक अदालत में अपने दूसरे आरोपपत्र में एक आईएसआई अधिकारी, मेजर इकबाल, और लश्कर के चार गुर्गो -साजिद मजीद, अबु काहफा, अबु अलकामा और अज्ञात लश्कर सदस्य 'डी' का जिक्र किया था। डी के बारे में आरोपपत्र में कहा गया था कि 26/11 के हमले के संबंध में पाकिस्तान में जकी-उर-रहमान लखवी की गिरफ्तारी के बाद वह लश्कर का संचालन कमांडर बन गया था।
एफबीआई के अनुसार, अभी तक पाकिस्तान में गिरफ्तारी से दूर 'डी' डेविड कोलमैन हेडली का एक हैंडलर था। हेडली ने भारतीय जांचकर्ताओं से कहा था कि मुजामिल चिट्टीसिंघपोरा जनसंहार में शामिल था। हेडली ने यह भी कहा था कि मुजामिल लखवी का विश्वासपात्र लेफ्टिनेंट था और चिट्टीसिंघपोरा में सिखों की हत्या के अलावा उसने सितंबर 2002 में अक्षरधाम मंदिर हमले की साजिश रची थी।
भारतीय सुरक्षा महकमे के सूत्रों के अनुसार, मुजामिल कश्मीरी है और वह 1976 में पैदा हुआ था। वह शादीशुदा है और उसका परिवार पाकिस्तानी पंजाब के गुजरांवाला में रहता है।
भट एक साजिशकर्ता है और उसकी समझ यह थी कि भारतीय खुफिया और सुरक्षा बल उन दिनों दक्षिण भारत पर बराबर नजर रखे हुए थे। उसका मानना था कि विदेशों में प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लेना एक बेहतर विचार होगा। सिमी दक्षिण भारत में पहले से सक्रिय था, और उसने चार राज्यों में एक दक्षिण शाखा स्थापित कर ली थी, जबकि भटकल एक नई धुरी बन गया था।
आतंक का केंद्र उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से भारत के दक्षिणी हिस्से की ओर स्थानांतरित हो रहा था। इसलिए मुजामिल श्रीलंका पहुंचा और उसने तत्काल महसूस कर लिया कि सुनामी के बाद तमिल मुसलमानों में रुझान था। यही स्थिति बांग्लादेश में 2004-2008 के मध्य रोहिंग्याओं की थी।
लेकिन रॉ ने भट या उसके गुर्गो को वहां टिकने नहीं दिया, क्योंकि एजेंसी बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों जगह अत्यंत सक्रिय थी।
(आईएएनएस)
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope