• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 3,377 नए मामले, दर्ज हुई 60 लोगों की मौत

India reports 3,377 new Covid cases, 60 deaths - India News in Hindi

नई दिल्ली । भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन दर्ज किए गए 3,303 संक्रमणों की तुलना में अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इसी अवधि में, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 523,753 हो गई। इस बीच, देश में सक्रिय मामले भी बढ़कर 17,801 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,496 रोगियों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले लोगों कुल संख्या 4,25,30,622 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर अब 98.74 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,73,635 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 83.69 करोड़ हो गई।
शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 188.65 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,32,59,791 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India reports 3,377 new Covid cases, 60 deaths
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india reports 3, 377 new covid cases, 60 deaths, covid cases rise, covid 19, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved