• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्वि का विरोध, प्रदर्शन किया

Increase in gas prices Sileder opposed, demonstrated - Shimla News in Hindi

शिमला। आज जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के खटनोल पंचायत में केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्वि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण की अध्यक्षा शशी कंवर बैहल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में रिकार्ड 86 रूपये की वृद्वि ने आम जनता के साथ-साथ पूरे देश की ग्रहणीयों की रसोई के बजट को बिगाड कर रख दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई अब तक की ये सबसे बडी वृद्वि है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि युपीए सरकार के समय जहां बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत जहां 466 रूपये थी वहीं आज इसकी कीमत 737 रूपये हो गई यानी ढाई साल में 271 रूपये की केवल गैस सिलेडरों में वृद्वि जो 58 प्रतिशत के लगभग है। उन्होंनें कहा कि मोदी सरकार ने पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतो मे लगातार वृद्वि की है जबकी अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत निम्न सीमा तक रही है, जिसका लाभ देश की जनता को मोदी सरकार द्वारा जानबूझ कर नहीं दिया गया। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एंव प्रभारी जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण मीना कश्यप, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष चन्द्र शेखर शर्मा, ब्लाॅक महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण की अध्यक्षा अनिता शर्मा, पंचायत समिति की सदस्य नेहा ठाकुर सहित कौशल्या शर्मा, गीता शर्मा, विद्या शर्मा, ऊषा शर्मा, लीला ठाकुर, अनिता शर्मा, आशा कंवर, लक्ष्मी शर्मा, कृष्णा शाडिल, कान्ता शर्मा, शकुन्तला, प्रभा ठाकुर सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

[ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Increase in gas prices Sileder opposed, demonstrated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gas salender, price hike, kitchen, budget, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved