• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज सुबह से मन में उलझन बनी रहेगी। किसी काम को बीच में छोड़ सकते हैं। घरेलू विवाद से मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में कुछ ठीक कर सकते हैं, आज यात्रा ना करें, यात्रा निष्फल हो जाएगी। कार्य-पद्धति में संशोधन के लिए कोशिश करे। आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में होगा। खर्चा अधिक है, खर्च के नये-नये बहाने तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए किसी नई योजना पर काम करेंगे। घर-परिवार के मामले में कड़वाहट रहेगी अत: वाणी पर संयम रखना ही उचित रहेगा। भागीदारी में शांत रहना ही ठीक है। प्रेम संबंध में स्वाभिमान का प्रश्न आड़े आएगा, आपको चाहिए कि एकदम विनम्र रहें। वृषभ: आज कार्यस्थल पर प्रशंसा के योग हैं। कार्य-कुशलता से काम में तेजी आएगी। दोपहर के बाद लाभ की मात्रा बढ़ेगी। जितना सोच रहे हैं, अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। लिखने-पढऩे या कानूनी आवश्यकताओं की पूर्ति में दिन व्यतीत होगा। व्यक्तिगत रिश्तों में कोई अच्छी बात सामने आएगी, नजदीकी बढ़ेगी। दैनिक लाभ बढ़ेगा परंतु बाधा सी रहेगी। कोई ऐसा खर्चा होगा जिसे आप नहीं करना चाहते। घर-परिवार के सदस्यों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। आप उनको एक तरफा सहयोग करेंगे। व्यवसाय के मामले में ज्यादा सफलता मिलेगी, नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यदि नौकरी करते हैं तो ज्यादा ही ध्यान रखें, किसी की गलती आपके सिर आ जाएगी। मिथुुन: आज शुभ दिन है। नौकरी या व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। अन्य दिन की अपेक्षा अधिक कार्य होगा और आय भी अधिक होगी। किसी गलत कार्य में धन खर्च होने की आंशका है। संतान के लिए कष्टकारी समय है। उन्हें किसी निर्णय को बदलने की जरूरत पड़ेगी। यात्रा मजबूरी में ही करें, यात्रा शुभ नहीं रहेगी। पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करे। किसी विवाद के निर्णय में बहुत जोर आएगा, यद्यपि आप शत्रु को परास्त करने की स्थिति में हंै। भूमि-भवन संबंधी मामले में विवाद से दूर रहें। आप जिस ढंग से चाहते हैं, परिणाम उस ढंग से नहीं आएगा। पूजा-पाठ में आज खूब मन लगेगा। पर-प्रपंच से दूर रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 13 Feb 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 13 feb 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved