• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोना और चांदी में लौटी तेजी, कीमतें करीब 2,000 रुपए बढ़ीं

Gold and silver prices rise again, prices rise by about Rs 2,000 - India News in Hindi

मुंबई,। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली और दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में करीब 2,000 रुपए का इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,670 रुपए पर पहुंच गई है, जो कि इससे पहले बुधवार को 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 24 कैरेट के सोने में 24 घंटों में 251 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,10,534 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,10,304 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 90,503 रुपए हो गया है, जो कि पहले 90,314 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने का साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है। चांदी की कीमत 2,092 रुपए बढ़कर 1,48,242 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,46,150 रुपए प्रति किलो थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.69 प्रतिशत बढ़कर 1,21,352 रुपए हो गया है और चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.92 प्रतिशत बढ़कर 1,48,675 रुपए पर था।
अंतराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.63 प्रतिशत बढ़कर 4,017.45 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.81 प्रतिशत बढ़कर 48.41 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि सोना अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल 3,870 डॉलर पर बना हुआ है, वहीं चांदी का सपोर्ट लेवल 46.50 डॉलर पर प्रति औंस है। डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट और यूएस नॉन-फार्म रोजगार डेटा से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gold and silver prices rise again, prices rise by about Rs 2,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gold and silver prices rise, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved