• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर बैठे ही मीरादेवी के घर गंगा लेकर आई जनसुनवाई

found wheelchair in public hearing to Meera Devi - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले की हम्मीरपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को जिला कलेक्टर सुबे सिंह यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई गांव की ही मीरादेवी के लिए घर बैठे गंगा लेकर आने के समान साबित हुई । मीरा देवी हम्मीरपुर गांव की रहने वाली है। वह पैरों से लाचार एवं अपंग महिला है। उसे चलने फिरने एवं अपनी दैनिक क्रिया में काफी तकलीफ होती है। उसने जिला कलेक्टर को अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि मैं अपंग एवं लाचार महिला हूं यदि कोई ऐसी योजना हो, जिसमें मुझे चलने फिरने के लिए बैसाखी एवं ट्राईसाइकिल मिल जाए तो मेरा जीवन सुधर जाए। इस पर जिला कलेक्टर सुबे सिंह यादव ने वहीं मौजूद सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक गौरीशंकर मीना को अपने पास बुलवाया तथा उनसे अपंग महिला को लाभान्वित करने के बारे में जानकारी ली। सहायक निदेशक मीना ने तत्काल ही जिला कलेक्टर को बताया कि मीरादेवी जिला मुख्यालय पर आवश्यक दस्तावजे लेकर आ जाए, इन्हें सरकार की मंशा का पूरा फायदा देने के तहत बैसाखी एवं ट्राईसाइकिल मुहैया करवा दी जाएगी। यह सुन मीरादेवी गद्गद हो गई और जिला कलेक्टर को दुआ देती दिखी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-found wheelchair in public hearing to Meera Devi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: found, wheelchair, public hearing, meera devi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved