• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश की अलग-अलग जेलों में बंद 8 सिख कैदियों को रिहा करेगी केंद्र सरकार

Eight Sikh Prisoners To Be Released On Guru Nanaks Birth Anniversary - India News in Hindi

नई दिल्ली/पंजाब। केंद्र सरकार गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिख कैदियों को मानवीय आधार पर विशेष राहत देते हुए उन्हें रिहा करने जा रही है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। गृह मंत्रालय ने एक बायन में कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन सिख कैदियों की रिहाई के लिए संबंधित सूचना भेज दी गई है। देश की विभिन्न अदालतों ने इन सिख कैदियों को पंजाब में उग्रवाद के दौरान दोषी करार दिया था। बयान में कहा गया कि सरकार ने एक मामले में मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने और बचे हुए आठ मामलों में उम्र कैद व अन्य सजा काट रहे कैदियों की समय से पहले रिहाई तय की है। बयान में कहा गया है, "सिख समुदाय के विभिन्न वर्गो द्वारा लंबे समय से सिख कैदियों की रिहाई की लंबित मांगों के जवाब में सद्भावना के रूप में यह निर्णय लिया गया।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eight Sikh Prisoners To Be Released On Guru Nanaks Birth Anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikh prisoners, guru nanaks birth anniversary, 550th birth anniversary of guru nanak dev, union home ministry, sikh prisoner, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved