• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज. यूनिवर्सिटी: एचओडी जेपी जाट और प्रोफेसर महिपाल सिहाग में चले लात-घूंसे

Clash between HOD JP Jat and Prof. Mahipal Sihag in Rajasthan University - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के एचओडी जेपी जाट और प्रोफेसर महिपाल सिहाग के बीच मंगलवार को हाथापाई हो गई। यहां तक की एक पक्ष ने दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दे दी। दरअसल राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम कन्वीनर को लेकर चुनाव होने वाले हैं। मंगलवार को इसी संदर्भ में विभाग में एक मीटिंग चल रही थी। किसी बात को लेकर दोनों में सहमति नहीं बनी। बात बिगड़ती चली गई। दाेनों एक-दूसरे को उल्टा-सीधा बोलने लगे। देखते ही देखते दोनों में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। दोनों गुत्थम-गुत्थ हो गए। इसमें दाेनों के कपड़े तक फट गए। अन्य प्रोफेसर, कर्मचारी और स्टूडेंट्स ने दोनों को अलग कराया। इसके बाद जेपी जाट ने गांधी नगर थाने पहुंच महिपाल सिहाग के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने उनकी एसएमएस अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। इधर ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के पीएचडी और एमए स्टूडेंट्स ने एसोसिएट एसो. प्रो. महिपाल सिहाग को बर्खास्त करने की मांग की है।
फोटो: जेपी जाट

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Clash between HOD JP Jat and Prof. Mahipal Sihag in Rajasthan University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hod jp jat, prof- mahipal sihag, kick-boxcing fight, rajasthan university, kick-boxcing fight between professors, professors fight hindi news, rajasthan university professors fight news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved