राज. यूनिवर्सिटी: एचओडी जेपी जाट और प्रोफेसर महिपाल सिहाग में चले लात-घूंसे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मार्च 2017, 8:25 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के एचओडी जेपी जाट और प्रोफेसर महिपाल सिहाग के बीच मंगलवार को हाथापाई हो गई। यहां तक की एक पक्ष ने दूसरे को जान से मारने की धमकी तक दे दी।

दरअसल राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम कन्वीनर को लेकर चुनाव होने वाले हैं। मंगलवार को इसी संदर्भ में विभाग में एक मीटिंग चल रही थी। किसी बात को लेकर दोनों में सहमति नहीं बनी। बात बिगड़ती चली गई। दाेनों एक-दूसरे को उल्टा-सीधा बोलने लगे। देखते ही देखते दोनों में लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। दोनों गुत्थम-गुत्थ हो गए। इसमें दाेनों के कपड़े तक फट गए। अन्य प्रोफेसर, कर्मचारी और स्टूडेंट्स ने दोनों को अलग कराया। इसके बाद जेपी जाट ने गांधी नगर थाने पहुंच महिपाल सिहाग के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने उनकी एसएमएस अस्पताल में मेडिकल जांच कराई।

इधर ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के पीएचडी और एमए स्टूडेंट्स ने एसोसिएट एसो. प्रो. महिपाल सिहाग को बर्खास्त करने की मांग की है।

फोटो: जेपी जाट

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे