• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप में ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया

CBI arrested general manager of Grameen Bank on corruption charges - India News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक को 50,000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, "मुरादाबाद में बैंक के मुख्य कार्यालय में तैनात महाप्रबंधक रविकांत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें रविकांत पर आरोप लगाया गया था कि वह शिकायतकर्ता से पांच क्षेत्रों के ऋण वसूली के लिए 5 लाख रुपये और 43 इंच के एलईडी टीवी की मांग की है।" एजेंसी ने कहा, "उसपर यह भी आरोप लगाया गया कि इन पांच क्षेत्रों को शुरू में शिकायतकर्ता को अन्य क्षेत्रों के साथ आवंटित किया गया था। आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को शुरूआत में 50,000 रुपये, टीवी और बाकी पैसे बाद में देने को कहा था।" अधिकारी ने कहा, "सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की मांग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।"
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने मुरादाबाद, नोएडा और पटना में अभियुक्त के कार्यालय और आवासीय परिसर की तलाशी ले रही है, ताकि कुछ जरूरी कागजात मिल सके।
आरोपी को तब तक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI arrested general manager of Grameen Bank on corruption charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cbi, arrested, general manager of grameen bank, corruption charges, grameen bank, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved