मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की पुष्प विहार कॉलोनी में राशन न बंटने पर आक्रोशित लोगों ने कोटेदार की जमकर धुनाई कर दी। गुस्साए लोगों ने कोटेदार को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। उसने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
समय पर राशन न बांटने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप था कि राशन डीलर कृष्ण कांत कभी भी समय पर राशन नहीं बांटता है। जबकि राशन समय से आता है। रविवार को इसी बात को लेकर लोग भड़क गए थे और उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया।
वहीं घायल कोटेदार का कहना है कि राशन कार्डों की अभी फीडिंग नहीं हो पायी है। संजय नामक राशन डीलर अपने राशन कार्ड धारकों को भी उसके पास भेज देता है। जबकि राशन इतना नहीं है। उसका आरोप है कि लगभग 25 युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा और दुकान से राशन लूट ले गए। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
[ यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ट्रंप का G7 की बैठक से जल्दी निकलने से इनकार, मैक्रों को बताया 'पब्लिसिटी चाहने वाला'
यूपी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे : अखिलेश यादव का ऐलान
अश्विनी वैष्णव ने मानेसर में भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया
Daily Horoscope