• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विदेशी चंदे को लेकर 6,000 NGOs को नोटिस, हो सकते है लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्ष या उससे भी अधिक समय से अपनी वार्षिक आय एवं खर्चों का विवरण न देने वाले 6,000 के करीब गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आय और खर्चे का विवरण न देकर नियमों का उल्लंघन करने के अपराध में इन गैर सरकारी संगठनों का विदेशी चंदा हासिल करने का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 5,992 संगठनों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, क्योंकि इन संगठनों ने पर्याप्त मौका दिए जाने के बावजूद विदेशी योगदान (नियमन) अधिनियम के तहत अपना वार्षिक रिटर्न अपलोड नहीं किया। सर्कुलर में कहा गया है, उचित और पर्याप्त नोटिस भेजे जाने के बावजूद, यह पाया गया कि 5,992 संगठनों ने तीन वर्षो या उससे भी अधिक समय से अपना वार्षिक रिटर्न अपलोड नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-6000 NGOs could lose licence to receive foreign donations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central government, central home ministry, circular issued, 6000 ngos, foreign donations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved