• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, वाशिम और रिसोड में भी महसूस हुए झटके

4.7 Magnitude Earthquake Hits Hingoli in Maharashtra - India News in Hindi

हिंगोली,। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है। इसके साथ ही पड़ोसी जिलों नांदेड़ और परभणी के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पांगरा शिंदे गांव के कुछ हिस्सों में भूकंप का असर देखने को मिला है। यहां कुछ घरों और सामूदायिक केंद्रो की दीवारों में दरार देखने को मिली हैं। हिंगोली जिले में आज सुबह करीब 8 बजकर 44 मिनट पर 4.7 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप आया। इसके हल्के झटके वाशिम जिले के वाशिम और रिसोड तहसील के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, ऐसी जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। साथ ही अफवाहों और अप्रमाणित खबरों पर विश्वास न करने की भी सलाह दी गई है। फिलहाल, आपदा प्रबंधन टीम सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वहीं, नादेंड़ जिला अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। उन्होंने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रीड़िंग का हवाला देते हुए कहा कि भूकंप शनिवार सुबह 8.45 बजे दर्ज किया गया। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में भूमि से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।
इससे पहले 4 अप्रैल को अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
हम्माद ने शुक्रवार देर रात बताया कि भूकंप के बाद काबुल प्रांत में एक घर गिर गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।
राजधानी काबुल में भी तेज झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र शुरू में 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.85 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया। इसके अलावा भूकंप की गहराई 186.4 किलोमीटर थी।
शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई और वे घरों और ऑफिस की बिल्डिंग से बाहर निकल आए।
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आस-पास के इलाकों सहित कई जगहों से भूकंप के झटके महसूस किए गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4.7 Magnitude Earthquake Hits Hingoli in Maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: earthquake in maharashtra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved