• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

1,83,741 भारतीयों ने इस साल छोड़ी नागरिकता

1,83,741 Indians gave up citizenship in last five years - India News in Hindi

नई दिल्ली । पिछले कुछ वर्षो में नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 2017 में 1,33,049 थी और पांच साल बाद 31 अक्टूबर, 2022 तक यह बढ़कर 1,83,741 हो गई है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई जानकारी के अनुसार, 2015 में अपनी भारतीय नागरिकता त्यागने वाले भारतीयों की संख्या 1,31,489, 2016 में 1,41,603, 2017 में 1,33,049, 2018 में 1,34,561, 2019 में 1,44,017, 2020 में 85,256 और 2021 में 1,63,370 थी। लिखित उत्तर में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उन विदेशी नागरिकों की संख्या के बारे में भी बताया गया है जिन्होंने पिछले कुछ वर्षो में भारतीय नागरिकता ली है। उत्तर में कहा गया, "मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़कर विदेशी नागरिकों की संख्या 93 (2015 में), 153 (2016 में), 175 (2017 में), 129 (2018 में), 113 (2019 में), 27 (2020 में), 42 (2021 में) और 60 (2022 में) थी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1,83,741 Indians gave up citizenship in last five years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 1, 83, 741 indians gave up citizenship in last five years, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved