• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नदिया: दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज़ में हमला, धारदार हथियार से हत्या की कोशिश

Nadia: Filmy style attack in broad daylight, attempt to murder with sharp weapon - Nadia News in Hindi

नदिया। जिले के शांतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज़ में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की गई। यह वारदात बाथना ब्रिज इलाके में हुई, जहां एक व्यक्ति को लहूलुहान हालत में देख स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने घायल व्यक्ति का पीछा किया और अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज शांतिपुर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घोड़ालिया बाइपास इलाके का रहने वाला एक युवक, जो पहले उसका मित्र था, पैसों के लेनदेन को लेकर उससे नाराज़ था। संभवतः इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हमलावर की तलाश जारी है। पूरे इलाके में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nadia: Filmy style attack in broad daylight, attempt to murder with sharp weapon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nadia, filmy style, attack, broad daylight, attempt, murder, sharp, weapon, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nadia news, nadia news in hindi, real time nadia city news, real time news, nadia news khas khabar, nadia news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved