मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा (Malda) में महानंदी नदी में गुरुवार शाम एक बड़ा नाव हादसा हो गया। नदी में 50 लोगों से भरी एक नाव पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीडिया के अनुसार, घटना मालदा जिले के चंचल पुलिस थाना इलाके की बताई गई है। जगन्नाथपुर में महानंदा नदी में लोगों से भरी नाव उत्तरी दिनाजपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गई। मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही नाव महानंदा नदी में डूब गई। अभी तक 3 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि नाव पर 50 लोग सवार थे। बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope