West Bengal : महानंदा नदी में नाव डूबी, तीन लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019, 08:15 AM (IST)

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा (Malda) में महानंदी नदी में गुरुवार शाम एक बड़ा नाव हादसा हो गया। नदी में 50 लोगों से भरी एक नाव पलट जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मीडिया के अनुसार, घटना मालदा जिले के चंचल पुलिस थाना इलाके की बताई गई है। जगन्नाथपुर में महानंदा नदी में लोगों से भरी नाव उत्तरी दिनाजपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गई। मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही नाव महानंदा नदी में डूब गई। अभी तक 3 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि नाव पर 50 लोग सवार थे। बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मालदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक रजारिया ने बताया कि सरकारी आंकड़े के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उत्तरी दिनाजपुर के चंचल थाना इलाके में जगन्नाथपुर से नाव रवाना हुई थी।