• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल के मालदा में तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार, आतंकियों से संबंध का शक

West Bengal: Three illegal Bangladeshi migrants arrested in Malda - Kolkata News in Hindi

कोलकाता, । पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने मालदा जिले के बामनगोला से तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तीनों को जिस स्थान से गिरफ्तार किया गया, वह बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर है और यह बामनगोला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। सूचना में बताया गया कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जो कुछ दिन पहले किसी खास इरादे से भारतीय सीमा में घुसे थे। जिस स्थान से उन्हें गिरफ्तार किया गया वह सड़क और रेलवे नेटवर्क दोनों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने माना कि वे बांग्लादेशी हैं और कुछ दिन पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं। लेकि‍न भारत आने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जांच अधिकारियों को उनके आतंकि‍यों से संबंध होने का संदेह है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मालदा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीप नारायण मुखोपाध्याय बामनगोला थाने गए और उनसे पूछताछ की। हालांकि, उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करने से इनकार कर दिया।
हाल ही में, पड़ोसी देश बांग्लादेश में संकट की स्थिति के मद्देनजर, राज्य और केंद्र दोनों की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकट गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal: Three illegal Bangladeshi migrants arrested in Malda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved