• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजरायल से लौटने वालों के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने दिल्ली में हेल्प डेस्क खोला

West Bengal government opens help desk in Delhi for those returning from Israel - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। संघर्ष प्रभावित इजरायल से आने वालेे बंगाल के निवासियों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नई दिल्ली के बंग भवन में एक हेल्प डेस्क खोलने की घोषणा की। इसी तरह के हेल्प डेस्क दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट पर भी ममता सरकार ने बनाए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि राज्य सरकार उन निवासियों का खर्च वहन करेगी जो पहले ही इजरायल से नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
सीएम ने कहा भारतीय/बंगाली युद्धग्रस्त इजरायल छोड़ रहे हैं और मैंने अपने मुख्य सचिव और दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर से हमारे संकटग्रस्त रिटर्नर्स को मुफ्त में हर संभव सरकारी सहायता देने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा, बंगाल मूल के 53 लोग पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और बंगाल सरकार अपने खर्च पर राज्य में उनके ट्रेन टिकटों की व्यवस्था कर रही है।
दिल्ली के बंग भवन में निःशुल्क पारगमन आवास और निःशुल्क स्थानीय परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, दिल्ली और कोलकाता में 24 घंटे सातों दिन सेवा नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं, वहीं,दिल्ली और कोलकाता हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal government opens help desk in Delhi for those returning from Israel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, israel, bengal, west bengal, chief minister mamata banerjee, new delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved