• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत खराब, आईसीयू में भर्ती

Senior Bengali actor Saumitra Chatterjee in critical condition, admitted in ICU - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी(85) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को दी। चटर्जी का 5 अक्टूबर को कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। अभिनेता कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। उन पर करीब से निगरानी रखने के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बीते 5 अक्टूबर को कोविड -19 पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब हालत स्थिर थी। सूत्रों ने कहा कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और कथित तौर पर उन्हें बुखार था। वह अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित 'अभिजन' नामक एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने 1 अक्टूबर को भरतलक्ष्मी स्टूडियो में शूट किया था। अगली शूटिंग 7 अक्टूबर को थी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को फेफड़े से संबंधित पुरानी बीमारी है। पिछले साल उन्हें निमोनिया के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Senior Bengali actor Saumitra Chatterjee in critical condition, admitted in ICU
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: senior bengali actor saumitra chatterjee, critical condition, admitted in icu, kolkata, shift in icu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved