• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में ममता के खिलाफ याचिका दायर

Petition filed against Mamta for violating the code of conduct - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 8 जुलाई को हाेेने वाले पंचायत चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने याचिका में कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद ममता बनर्जी ''सोरासोरी मुखोमोंट्री'' (सीधे मुख्यमंत्री) नामक एक जन संपर्क कार्यक्रम में भाग ले रही हैं, जिसमें लोग अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हैं। नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा के समक्ष याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायमूर्ति सिन्हा ने उस याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद भाजपा नेता को इस मामले में न्यायाधीश टी.एस.शिवगणनम और न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने अधिकारी की याचिका स्वीकार कर ली। मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी।
अधिकारी के अनुसार, 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले शुरू किए गए एक कार्यक्रम 'डिडिके बोलो' (मुख्यमंत्री को बताएं) में जो फोन नंबर इस्‍तेमाल किया गया था। उसी नंबर का उपयोग 'सोरासोरी मुख्योमोंट्री' कार्यक्रम में कैसे किया जा सकता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petition filed against Mamta for violating the code of conduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, west bengal, suvendu adhikari, calcutta high court, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved