• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोई पद पाने में ममता बनर्जी की रुचि नहीं, भाजपा को रोकना हमारा मकसद - कुणाल घोष

Mamata Banerjee is not interested in getting any post, our aim is to stop BJP: Kunal Ghosh - Kolkata News in Hindi

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'इंडिया' ब्लॉक का नेतृत्व करने में रुचि दिखाई है। इस पर जारी बयानबाजी के बीच तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने मंगलवार को कहा है कि केंद्र में कोई पद पाने में ममता बनर्जी की कोई रुचि नहीं है, वह बस भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। कुणाल घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में किसी पद को पाने में ममता बनर्जी की कोई रुचि नहीं है। बंगाल में तृणमूल ने भाजपा को रोक दिया, झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा को रोक दिया, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ऐसा करने में विफल रही है। वहां पर मुख्य रूप से भाजपा को रोकने का जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी पर थी लेकिन वह असफल साबित हुई। इसलिए वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि भाजपा को रोकने के लिए ममता बनर्जी जैसे अनुभवी और प्रभावी नेतृत्व को आगे आना चाहिए। तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हम बाबरी मस्जिद बनाएंगे। इस पर कुणाल घोष ने कहा कि यह उसका निजी विषय है। अगर कोई चाहता है तो वह अपनी जमीन पर मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा कुछ भी बनवा सकता है। इस पर वह कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे। कोई व्यक्ति घर के अंदर पूजा करता है या नमाज पढ़ता है या और कुछ भी करता है, यह उसके धर्म की बात है।
'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साफ-साफ कह चुकी हैं कि हमारा देश विविधता में एकता पर विश्वास करके चलता है। हर राज्य का अपना इतिहास है, एक राजनीतिक छाप है। सारा चुनाव एक साथ कैसे होगा। सब चीज गलत हो जाएगी।
कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और मर्डर केस में सर्वोच्च न्यायालय में अगली सुनवाई मार्च में है। इस मुद्दे पर कुणाल घोष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नजर में सब ठीक चल रहा है। जांच सही से हुई, सही से आरोपपत्र दाखिल किया गया, सही से ट्रायल चल रहा है। इसलिए शीर्ष अदालत ने कोई नजदीक की तारीख देनी जरूरी नहीं समझी। ट्रायल सियालदह कोर्ट में चल रह रहा है। ट्रायल कोर्ट अलग है। सुप्रीम कोर्ट मॉनिटर कर रहा है, इसलिए वे हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। अभी रोज ट्रायल चल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee is not interested in getting any post, our aim is to stop BJP: Kunal Ghosh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamata banerjee, kunal ghosh\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved