• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी ने बंगाल को खत्म कर दिया : अग्निमित्रा पॉल

Mamata Banerjee has ruined Bengal: Agnimitra Paul - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ती अपराध की घटनाओं और मिलावटी सेलाइन को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने शुक्रवार को ममता सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने बंगाल को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ममता बनर्जी ने बंगाल को खत्म कर दिया है। बंगाल में आज महिला के साथ अत्याचार और रोजाना बलात्कार होता है। इतना ही नहीं, जिस दिन आर.जी. कर पीड़िता मामले में फैसला आया तो दक्षिण 24 परगना में एक आदिवासी नाबालिग लड़की की हत्या करके उसे मिट्टी के नीचे दबा दिया गया।" उन्होंने मिलावटी सेलाइन का जिक्र करते हुए कहा, "बंगाल में हालात यह है कि मिदनापुर में गर्भवती महिलाओं को नकली सेलाइन और जाली मेडिसिन देकर मारा जा रहा है। मैं यह पूछना चाहती हूं कि (सरकार) पश्चिम बंगाल को कहां ले जा रही है। अगर बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान सुरक्षा को बढ़ा रहे हैं तो बांग्लादेशी घुसपैठिए बाधा डालने का काम कर रहे हैं। लेकिन, ममता बनर्जी की सरकार और पुलिस किसी तरह से सहयोग नहीं कर रही है।"
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब हमारी और हमारे बच्चों की सुरक्षा खतरे में हैं। अब बंगाल के लोगों को सोचना होगा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें क्या करना है।
इससे पहले अग्निमित्रा पॉल ने आर.जी. कर रेप-हत्या केस को लेकर बंगाल सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था, "राज्य सरकार को कोई अधिकार नहीं है कि वह आर.जी. कर बलात्कार-हत्या केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाए। इस केस में सिर्फ पीड़िता के माता-पिता ही कोर्ट का रुख कर सकते हैं या फिर सीबीआई ही कोर्ट जा सकती है। इसके अलावा दोषी संजय रॉय केस को लेकर कोर्ट जा सकता है, लेकिन राज्य को अधिकार नहीं है। ममता बनर्जी सिर्फ यही दिखाना चाहती हैं कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी चिंतित हैं। उनको दोषी की फांसी चाहिए थी, लेकिन उम्रकैद की सजा सुनाई गई। मैं सिर्फ उनसे यही कहूंगी कि उन्हें नाटक बंद कर देना चाहिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee has ruined Bengal: Agnimitra Paul
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, west bengal, bjp leader, agnimitra paul, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved