• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार और पार्टी नेता पर हमला

In West Bengal attack on BJP candidate and party leader - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की जाधवपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनुपम हजारा और उनके साथ पार्टी के नेता का कहना है कि एक बूथ पर धांधली की खबर के बाद वे वहां जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हजारा ने कहा कि उन्हें धक्का दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जाधवपुर कोलकाता नगर निगम के 109 वार्ड के सभी 52 मतदान केंद्रों पर तृणमूल कांग्रेस ने धांधली की है। उन्होंने कहा, "वार्ड नंबर 109 के तहत सभी 52 बूथ में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। जब मैं हेलेन केलर स्कूल बूथ पर पहुंचा तो वहां से हमारे तीनों पोलिंग एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया था और वहां मुझे भी धक्का दिया गया।"
हजारा ने मीडिया से कहा, "भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा गया। हमले में उनका एक दांत टूट गया। बूथ पर तृणमूल कार्यकर्ताओं के हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) का जवान भी घायल हुआ है।"
भीड़ ने मंडल अध्यक्ष की कार में तोड़फोड़ की और उसकी खिड़कियां तोड़ दीं।
तृणमूल ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In West Bengal attack on BJP candidate and party leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal, jadhavpur seat, bhartiya janta party, attack, car damaged, kolkata news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved