• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल के हुगली में ब्लास्ट, 11 साल के बच्चे की मौत

Blast in Hooghly, Bengal, 11 year old child dies - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पांडुआ में सोमवार को एक विस्फोट हुआ जिसमें 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट में दो घायल बच्चों में से एक का हाथ भी कट गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि विस्फोट एक तालाब के पास हुआ जहां तीन बच्चे खेल रहे थे। तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चे की पहचान राज विश्वास (11) के रूप में हुई है। दो घायल बच्चे रूपम बल्लव और सौरव चौधरी हैं। हुगली ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को ही तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को हुगली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार और अभिनेत्री से नेता बनी रचना बनर्जी के लिए पांडुआ में एक चुनावी रैली करनी है।
इलाके में अभी भी तनाव बरकरार है।
हुगली से भाजपा की मौजूदा लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी को इस बार भी पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव से पहले ताकत दिखाने में लगे हैं।
चटर्जी ने कहा, साफ है कि राज्य में लगभग रोजाना विभिन्न स्थानों से बम और विस्फोटक बरामद हो रहे हैं। लग रहा है कि सत्तारूढ़ दल को जनादेश पर कोई भरोसा नहीं है। लोग चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब देंगे।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blast in Hooghly, Bengal, 11 year old child dies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hooghly, bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved