• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल पंचायत चुनाव : भांगर में तृणमूल-एआईएसएफ के कार्यकर्ता भिड़े

Bengal Panchayat elections: Trinamool-AISF workers clash in Bhangar - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आगामी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन को लेकर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के बाद भांगर युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के सामने दोनों पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे, इसी दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मिनटों के भीतर यह क्षेत्र एक युद्ध के मैदान में बदल गया। पहले दोनों तरफ से भारी पथराव हुआ और इसके बाद भारी बमबारी हुई। मंगलवार को नामांकन का चौथा दिन है। पिछले तीन दिनों की तरह इस बार भी राज्य के अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आई हैं, जिसमें भांगर सबसे गंभीर क्षेत्र है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब मौके पर पुलिस दल पहुंचा तो, दोनों पक्षों के समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और देशी बम भी फेंके।
हमले में कुछ सुरक्षाकर्मियों के घायल होने के कारण पुलिस बलों को शुरू में पीछे हटना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही जवाबी कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
तृणमूल कांग्रेस और एआईएसएफ दोनों के नेतृत्व ने घटना को लेकर अलग-अलग आरोप लगाए हैं। एक ओर, एआईएसएफ नेतृत्व ने दावा किया है कि झड़पें तब हुईं जब सत्तारूढ़ पार्टी ने उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने की कोशिश की।
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने एआईएसएफ कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों पर अकारण हमले करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले के संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट लिखे जाने तक भांगर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और छिटपुट झड़पों की खबरें आ रही थीं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengal Panchayat elections: Trinamool-AISF workers clash in Bhangar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengal panchayat election, kolkata, all india secular front, trinamool congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved