• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल चुनाव 2026: दशकों तक वाम दल की सीट रही खरदाहा, 2011 में टीएमसी ने मारी बाजी

Bengal Elections 2026: Khardaha, a Left-held seat for decades, won by the TMC in 2011 - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चाहे सत्ता किसी भी दल की रही, लेकिन खरदाहा विधानसभा की जनता ने कभी वाम दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का साथ नहीं छोड़ा। दशकों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली माकपा 2011 के बाद से जीत को तरस रही है। यह आज वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक मजबूत किला है, लेकिन भाजपा के अलावा कांग्रेस और माकपा से मिल रही चुनौतियों ने इस बार ममता बनर्जी की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। जहां भाजपा और कांग्रेस पहली जीत तलाश रही हैं, वहीं माकपा पूरी ताकत के साथ वापसी करने की कोशिश में है। हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बसा खरदाहा, पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले का एक शहर और नगरपालिका है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का एक हिस्सा है। प्रारंभ में खारदाह 1877 में स्थापित दक्षिण बैरकपुर और पश्चिम बैरकपुर नगरपालिकाओं का हिस्सा था। दक्षिण बैरकपुर नगरपालिका का नाम बदलकर 1920 में खारदाह नगरपालिका कर दिया गया। सियालदह-रानाघाट खंड पर एक रेलवे स्टेशन है, जो सोदेपुर और सुकचर (दक्षिण में) और टीटागढ़ (उत्तर में) के बीच स्थित है। रेलवे स्टेशन शहर को दो भागों में विभाजित करता है। पूर्वी भाग को रहारा के नाम से जाना जाता है, जबकि पश्चिमी भाग को खरदाहा के नाम से जाना जाता है। एस्प्लेनेड, हावड़ा स्टेशन और बारासात समेत कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों से बसों का आवागमन स्थानीय लोगों के लिए इस क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को संभाले रखता है।
खरदाहा उत्तर में टीटागढ़, पूर्व में पटुलिया और बांदीपुर, दक्षिण में पनिहाटी और पश्चिम में हुगली नदी से घिरा हुआ है। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला और शहरी है। खरदाहा में कई धार्मिक स्थल हैं, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। खासकर यहां लगने वाला मेला काफी प्रसिद्ध है। खरदाहा में लक्ष्मी नारायण मंदिर और रस मंदिर/श्यामसुंदर मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। रहारा में रामकृष्ण मिशन बालकश्रम भी है।
राजनीति के लिहाज से खरदाहा की बात करें तो यहां अब तक 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। लगभग 60 सालों तक वाम दल को जीत मिलती रही और उसके बाद 2011 से तृणमूल कांग्रेस लगातार जीत रही है। 2021 में खरदाहा में काजल सिन्हा ने जीत हासिल की। हालांकि, उसी साल हुए उपचुनाव में टीएमसी से सोवनदेव चटोध्याय विधायक चुने गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengal Elections 2026: Khardaha, a Left-held seat for decades, won by the TMC in 2011
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, khardaha, west bengal, tmc, cpm, bjp, congress, political landscape, assembly constituency, election history, kajal sinha, sovandev chatterjee, hugli river, rarh, railway connectivity, ramakrishna mission, religious sites, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved