• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी के आह्वान पर ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav will attend the Shaheed Diwas program on the call of Mamata Banerjee - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर 21 जुलाई को टीएमसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद अखिलेश यादव को इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। टीएमसी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अखिलेश यादव रैली में शिरकत करके गठबंधन के नेताओं को संबोधित भी करेंगे। इससे गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
बता दें कि कार्यक्रम को लेकर कोलकाता से लेकर बंगाल के हर जिलों तक तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यकर्ता-समर्थक अभी से ही शहर में पहुंचने लगे हैं। गीतांजलि स्टेडियम, उत्तिर्ना, साल्ट लेक सेंट्रल पार्क, नेताजी इंडोर स्टेडियम, खुदीराम प्रैक्टिस सेंटर और बड़ा बाजार में गेस्ट हाउस में सभी व्यवस्थाएं पहले ही कर ली गई हैं। इन स्थानों पर जिलों से कार्यकर्ता-समर्थक आकर रहेंगे। पूरी तैयारी शीर्ष नेतृत्व की देखरेख में चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh Yadav will attend the Shaheed Diwas program on the call of Mamata Banerjee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, shaheed diwas program, call, mamata banerjee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved