• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाल में सेप्टिक टैंक से शराब बनाने का समान निकालते वक्त हादसे में 3 की मौत

3 killed in accident while taking out liquor making material from septic tank in Bengal - Kolkata News in Hindi

पश्चिम मेदिनीपुर । पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक के चक्रधवल्लव गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जहां, सेप्टिक टैंक से शराब बनाने के लिए कच्चा माल निकालते समय एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूजन सारेन (16), बदीनाथ हेम्ब्रम (55) और बापी बास्के (45) के रूप में की गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, चक्रवल्लभपुर के रहने वाले रवि हेमाराम अपने घर में शराब बनाने का कारोबार करता था। इसके लिए वह कच्चे माल से लेकर शराब बनाने वाले उपकरण को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में रखता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह शराब बनाने के लिए कच्चा माल और उपकरण निकालने के लिए सुजान सारेन सेप्टिक टैंक में उतरा। टैंक में उतरने के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके परिवार के दो और लोग सैप्टिक टैंक में घुसे और वे भी अंदर ही रह गए।
इसके बाद डेबरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए डेबरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहले तो ये मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि टैंक में शराब बनाने का सामान रखा हुआ था।
पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 killed in accident while taking out liquor making material from septic tank in Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengal, septic tank, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved